आज के समय में करीबी दोस्त बनने हुए कम

कोरर्नल यूनिवर्सिटी के इस शोध में कहा गया है कि एक सामान्य अमेरिकी नागरिक के अब ज्यादा से ज्यादा दो ही करीबी दोस्त होते हैं, जबकि लगभग 25 साल पहले इनकी संख्या तीन थी। लाइवसाइंस ने मुख्य शोधकर्ता मैथ्यू ब्रैशियर्स के हवाले से बताया, हालांकि सिकुड़ता सामाजिक दायरा हमें संवेदनशील बनाता है, पर हम सामाजिक तौर पर उतने अलग-थलग नहीं हैं, जितना शोधकर्ताओं को डर है ।
इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने 18 वर्ष से ज्यादा के लगभग 2,000 वयस्कों के बीच एक ऑनलाइन सर्वेक्षण कराया । इन सभी से पूछा गया कि उन्होंने पिछले छह महीने में जितने लोगों से अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया, उनके नाम लिखें । इनमें से लगभग 48 फीसदी ने केवल एक, 18 फीसदी ने दो और मुश्किल से 29 फीसदी लोगों ने दो से ज्यादा नाम लिखे। और दूसरी ओर चार फीसदी ने एक भी नाम नहीं लिखा। अब आप खुद ही सोंच सकते हैं कि आपके कितने करीबी मित्र हैं।












Click it and Unblock the Notifications