पैट्रोल के बढ़े दामों ने लगायी आम आदमी के जीवन में आग

पैट्रोल के बढ़े हुए दामों ने विपक्ष के हाथ में एक सुनहरा मौका दे दिया है, केन्द्र सरकार को घेरने का। विपक्ष पार्टी भाजपा ने तत्काल प्रभाव से पैट्रोल के बढ़े हुए दामों को वापस लेने की गुहार लगायी है और कहा है कि वह देश मे लोगों को महंगाई के खिलाफ अब संदेश देगें। गौरतलब है पिछले दो दिन पहले ही पीटीआई के हवाले से खबर आयी थी, अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से पैट्रोल कंपनियों ने पैट्रोल के दाम बढ़ाने का मन बना लिया है। सरकार पहले ही इस मुद्दे से पल्ला झाड़ चुकी है। इसी बीच रॉयटर्स ने भी दावा किया है कि एक और तेल कंपनी पैट्रोल के दाम को बढ़ा सकती है।
मालूम हो कि तेल के दाम बढ़ने से इस समय दिल्ली में पैट्रोल करीब 68.66 रूपये प्रतिलीटर, मुंबई में 73.71 रूपये प्रतिलीटर और कोलकाता में 71.60 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। खैर पीटीआई की यह बात तो सही निकली कि पैट्रोल के दाम बढ़ गये लेकिन आपको बता दें पीटीआई ने ही गुरूवार को दावा किया है कुछ दिनों में एलपीजी और डीजल दोनों के दामों में भी इजाफा होने वाला है। अगर ऐसा हुआ तो एक आम आदमी अपना गुजारा कैसे करेगा इसका सिर्फ ऊपरवाला ही मालिक है।












Click it and Unblock the Notifications