राहुल गांधी को उत्‍तर प्रदेश आकर गुस्‍सा आता है

Rahul Gandhi
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी शहर पहुंच कर पहले लोगों से मुलाकात फिर पड़ोसी जिले भदोही में भ्रमण के दौरान गरीब किसानों की स्थिति को देख कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को गुस्‍सा आ गया। देखते ही देखते मीडिया के सामने वो बोल पड़े कि यूपी की ऐसी दशा देखकर उन्‍हें गुस्‍सा आता है। यहां न तो लोगों को सुविधाओं का सही लाभ मिल रहा है और ना ही सरकार पूरी तरह सक्रिय है।

दो दिन के दौरे पर राहुल गांधी ने यूपी सरकार को जमकर कोसा और कहा कि वो केंद्र द्वारा मुहैया करायी जा रहीं सुविधाओं को सही ढंग से लागू नहीं कर रही है। जिस वजह से यहां के लोग तमाम चीजों से वंचित हैं। यह सब देखकर काफी गुस्‍सा आता है।

इसी क्रम में राहुल गांधी ने अन्ना हजारे द्वारा जनलोकपाल विधेयक को लेकर दोबारा आंदोलन की चेतावनी पर जल्द ही विधेयक लाने का आश्वासन दिया है। उन्‍होंने जनता को आश्वस्त किया है कि केन्द्र सरकार संसद में शीघ्र ही सशक्त लोकपाल विधेयक लायेगी।

चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी आये राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस जनता से किये गए वादों से कभी नहीं मुकरी और लोकपाल विधेयक उन्हीं में से एक है। हालांकि उन्होंने जनलोकपाल विधेयक के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा, उन्होंने कहा कि सशक्त लोकपाल विधेयक जल्द ही लाया जायेगा।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही भ्रष्टाचार विरोधी रही है। केन्द्र सरकार की भ्रष्टाचार के सफाये की प्रतिबद्धता का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह लोकपाल विधेयक सशक्त होगा और इसे तैयार करने के लिए लोगों को केन्द्र की सराहना करनी चाहिए। कांग्रेस को पाक-साफ बताते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार से लड़ती रही है और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता की पक्षधर है।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस भी चाहती है कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कोई ठोस उपाय हो। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी में भ्रष्टाचार रोकने के लिए कांग्रेस ही सूचना का अधिकार अधिनियम लायी थी। वहीं धार्मिक नगरी में राहुल गांधी का यह दौरा काफी गुपचुप रहा। उनके आने की सूचना जिला प्रशासन को नहीं थी। वह निजी एयर लाइंस क्लब के छोटे विमान से बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरे और करीब ग्यारह बजे दो तीन कारों के काफिले के साथ यहां के संत रविदास मंदिर पहुंचे। जिला प्रशासन को आने की अनुमति नहीं देने से जहां उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुये हैं वहीं उन्होंने रविदास मंदिर में पूजा कर एक और चर्चा को जन्म दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+