लखनऊ के इंटीग्रल और मलेशिया विवि के बीच करार

Integral University
लखनऊ। मलेशिया के सरावाक प्रांत के मुख्यमंत्री श्री हाजी अब्दुल तायब महमूद अपने उच्च स्तरीय शैक्षणिक एवं प्रषासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ बुधवार को इंटीग्रल विश्‍वविद्यालय का दौरा किया। प्रतिनिधि मण्डल में सरावाक प्रांत के मुख्यमंत्री के अलावा प्रो. डा. खैरूद्दीन अल हामिद, वाइस चांसलर, यूनीमास मलेषिया तथा डा. हाजी मोहम्मद मुरशिदी अब्दुल गनी, राज्य के सचिव एवं डा. हाजी एवंग टेन्गह सवारक राज्य के मंत्री भी शामिल थे। इस मौके पर दोनों विश्‍वविद्यालयों के बीच अनुसंधान को लेकर एक करार किया गया।

सरावाक के मुख्यमंत्री द्वारा अपने स्टेट यूनिवर्सिटी से शैक्षिक गतिविधियों में सहयोग करने के लिए अपनी सहमति व्यक्त किया तथा अपने सम्बोधन में कहा कि इससे दोनों राज्यों के विश्‍वविद्यालयों को शिक्षा के हर क्षेत्र में विस्तार के साथ-साथ विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इस सम्बन्ध में मलेशिया के सरावाक राज्य से आये यूनीमास के कुलपति डा. खैरूद्दीन अल-हामिद एवं इंटीग्रल विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसडब्लू अख़्तर द्वारा दोनों यूनीवर्सिटियों के बीच एक समझौते-पत्र पर हस्ताक्षर भी किए गए।

इस समझौते के अन्तर्गत यूनीमास मलेशिया एवं इंटीग्रल विष्वविद्यालय लखनऊ के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण, प्रोफेसर, को शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ाने के‍ लिए दौरा करने के लिए आमंत्रित किया तथा मुख्यमंत्री सरावाक मलेशिया की तरफ से 50 हजार मलेशी डालर तोफा भी दिया गया। इसके अलावा इंटीग्रल विश्‍वविद्यालय के छात्रों के लिए यूनीमास यूनीवर्सिटी की दो छात्रवृत्तियों की घोषणा की।

इंटीग्रल विष्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अख़्तर द्वारा सरावाक से आये मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए इंटीग्रल विष्वविद्यालय के बारे में संक्षिप्त रूप से अवगत कराया और अपने सम्बोधन में इंटीग्रल विष्वविद्यालय का एक कैम्पस सरावाक राज्य मलेषिया में खोलने हेतु इच्छा व्यक्ति की। इससे दोनों देषों के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में लाभान्वित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+