52 साल की महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

यहां डॉक्टरों ने महिला की हालत को देखते हुए ऑपरेशन कराने की सलाह दी। डा.अनिल बत्रा व स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अनीता कांत की टीम ने लगभग पांच घंटे में सफल ऑपरेशन किया। महिला ने तीन बेटों को जन्म दिया है। डा. कांत के अनुसार डिलीवरी ढाई महीने पहले होने से बच्चों के वजन में काफी अंतर है।
जन्म के दौरान पहले बच्चे का वजन 1600 ग्राम, दूसरे का 1400 ग्राम व तीसरे का 1200 ग्राम आंका गया है। यह एक नॉर्मल डिलीवरी में पैदा होने वाले बच्चे के अनुपात में बहुत कम है। बच्चों के पिता ने कहा कि भगवान ने एक साथ उनकी झोली में ढेर सारी खुशियां डाल दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications