कैंसर रोगी अलका वेल्लोर पहुंची, इलाज के लिए धन का अभाव

उसके इलाज की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, लेकिन उसके इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि अभी नहीं मिल पाई है। इलाज के लिए धन का अभाव अलका के भाई ब्रजेश तिवारी ने आज सीएमसी वेल्लोर से फोन पर प्रेस टस्ट को बताया की, आज से अलका की जांच शुरू हो रही है लेकिन उसके इलाज के लिये जरूरी बीस लाख रूपये हमारे पास नहीं हैं।
हम चंदा कर 38 हजार रूपये लेकर यहां आये थे, जिसमें से अधिकतर धन खर्च हो चुका है। उसने कहा कि अलका की हालत दिन प्रति दिन बिगड़ती जा रही है। सरकार की ओर से मदद का वादा किया गया था लेकिन अब तक कोई राशि नहीं मिली है।
ब्रजेश का कहना है कि कहीं से अगर मदद नहीं मिल पाई तो उन्हें अलका को कानपुर वापस लाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications