श्री श्री रविशंकर हैं आरएसएस-भाजपा के ऐजेंट : दिग्विजय सिंह

दिग्गी ने कहा कि श्री श्री रविशंकर आखिर गडकरी की किताब का विमोचन करके क्या साबित करना चाहते हैं, क्या वो भाजपा के रेड्डी ब्रदर्स और येदियुरप्पा के भ्रष्टाचार को भूल गये हैं? दिग्गी राजा ने कहा कि आरएसएस ने अपनी योजना के अनुसार पहले योग गुरु बाबा रामदेव फिर अन्ना हजारे का इस्तेमाल किया और वह अब आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है।
रविशंकर शीघ्र ही भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अभियान शुरू करेंगे। सिंह ने कहा,'मैं पहले दिन से कहता आया हूं कि यह सब कुछ भाजपा-आरएसएस की योजना का नतीजा है। प्लान ए : बाबा रामदेव, प्लान बी : अन्ना हजारे, प्लान सी : श्री श्री रविशंकर महाराज।
दिग्विजय सिंह ने समाजसेवी अन्ना हजारे के लिए भी कहा कि मैं आदरणीय अन्ना जी से प्रार्थना करना चाहता हूं कि वो अपनी टीम के उनलोगों को सामने ले आयें जो पर्दे के पीछ से काम कर रहे हैं। उनका इशारा साफ तौर पर आरएसएस के सदस्य गोविन्दाचार्य की ओर था, दिग्गी ने कहा अन्ना के आंदोलन के पीछे मुख्य रूप से आरएसएस है।












Click it and Unblock the Notifications