बिना किसी अवरोध के टकराए पंछी कैसे भरते है उड़ान

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि यह खोज पक्षियों के लिए सुरक्षित शहरी ढांचा तैयार करने और पायलट रहित विमानों में कई तरह के सुधार करने में उपयोगी साबित हो सकती है। प्रो श्रीनिवासन ने कहा जैसे पशु आगे की ओर बढ़ते हैं तो उनके करीब की वस्तुएं भी तेज गति से उनकी ओर आती प्रतीत होती हैं जबकि दूर की वस्तुओं की गति धीमी प्रतीत होती है।
यही बात पक्षियों के लिए भी लागू होती है। हमने पाया कि पक्षी पहले यह सुनिश्चित करते हैं कि उनकी दोनों आंखों में पृष्ठभूमि की तस्वीरों की गति उनकी उड़ान जितनी ही हो और इसके बाद वह सुरक्षित संतुलन बनाते हैं। उन्होंने कहा इसका मतलब यह है कि अगर पक्षी किसी एक ओर कोई अवरोध के करीब पहुंचता है तो उस ओर की आंख तेजी से उस अवरोध को गुजरते हुए देख लेगी। दूसरी आंख से उस अवरोध की गति धीमी नजर आएगी। इस असंतुलन के कारण पक्षी फौरन उस अवरोध से दूर हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications