आज गद्दाफी को नसीब हो सकती है दो गज जमीन

दिवंगत लीबियाई नेता मुअम्मर कज्जाफी उनके बेटे मुअत्तज्जिम और एक पूर्व सहायक के शवों को मिसराता के गोदाम क्षेत्र के फ्रीजर से निकाल लिया गया है। यह जानकारी एक सुरक्षाकर्मी ने दी। स्थानीय सैन्य प्रवक्ता इब्राहिम बेटलमाल ने कहा कि शवों को आज दफनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को गोपनीय स्थानों पर दफनाया जाएगा ताकि बदले की भावना से इनकी कब्रों से कोई छेड़छाड़ न की जा सके।
शवों को फ्रीजर से निकाले जाने के बारे में पूछने पर बेटलमाल ने कहा कि उसे दफनाए जाने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। बहरहाल, सलेम अल-मोहनदेस नाम के सुरक्षाकर्मी ने कहा कि कल देर शाम फ्रीजर से शवों को बाहर निकाल लिया गया। ये शव यहां पिछले चार दिनों से रखे थे। अल-मोहनदेस ने कहा कि हमारा काम खत्म हो गया। उनका शव यहां से ले जाया गया है।
मिसराता की सैन्य परिषद शवों को किसी अनजान जगह पर ले गयी है। बेटलमान ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इन्हें दफनाया जाएगा या नहीं। एसोसियेटेड प्रेस टेलीविजन न्यूज के दल ने कल देर शाम तीन गाडि़यों को गोदाम क्षेत्र से बाहर निकलते देखा। इसके बाद जब वह फ्रीजर में गए तो वह खाली था।












Click it and Unblock the Notifications