केजरीवाल के बचाव में आये सिसोदिया, कहा अग्निवेश खुन्नस निकाल रहे हैं

जी हां, हम बात कर रहे हैं स्वामी अग्निवेश की, जो कभी टीम अन्ना के सदस्य थे। उन्होंने अन्ना के सबसे करीबी सदस्य अरविंद केजरीवाल पर पैसे खाने और हेरा-फेरी का आरोप लगाया है। उन्होने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि कि जो आंदोलन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए शुरू हुआ वह भ्रष्ट गतिविधियों में संलिप्त हो गया है।
स्वामी अग्निवेश ने अरविंद केजरीवाल पर गैर सरकारी संगठन इंडिया अंगेस्ट करप्शन (आईएसी) से सम्बंधित 70 से 80 लाख रुपये गलत तरीके से निकालने का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में टीम अन्ना के एक और सदस्य मनीष सिसोदिया ने सारी बातों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि स्वामी अग्निवेश खु्न्नस में आकर इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
अरविंद ने कुछ भी गलत नहीं किया है। पाई-पाई का हिसाब उनके और हमारे पास है। हमें लगता है कि स्वामी अग्निवेश सियासी गतिविधियों में लिप्त हो गये हैं इसलिए वो टीम अन्ना और अरविंद के खिलाफ बयानबाजी करके उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
आपको बता दें कि स्वामी अग्निवेश के मुताबिक केजरीवाल ने आईएसी के नाम से खाता खोलने में देरी की जबकि कोर समिति ने आईएसी के नाम से खाता खोलने के कई बार निर्देश दिए। उन्होंने कहा, केजरीवाल ने आईएसी के नाम से खाता खोलने की बजाय भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में प्राप्त दान को अपने निजी ट्रस्ट पब्लिस कॉज रिसर्च फाउंडेशन में जमा कराया। इसलिए वो अपने खाते सार्वजिनक नहीं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications