अभद्र और कड़े शब्दों का इस्तेमाल ना करें आडवाणी : मनमोहन सिंह

Manmohan Singh
नई दिल्ली। अपनी रथयात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा लगातार देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर वार हो रहे हैं। जिस पर टिप्पणी देते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि वो काफी वरिष्ठ है, इसलिए उनके मुंह से अभद्र और अशिष्ट भाषा का प्रयोग अच्छा नहीं लगता।

उन्हें अपने भाषणों में इन शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए, हालांकि उन्होंने इसके अलावा आडवाणी पर कोई टिप्पणी नहीं की, उन्होंने कहा कि वो विदेशी धरती पर किसी भी भारतीय नेता की आलोचना नहीं करना चाहते हैं। गौरतलब है कि पीएम मनमोहन सिंह तीन दिन की यात्रा पर दक्षिण अफ्रिका के दौरे पर थे, जो कि कल रात समाप्त हो गयी। आडवाणी को ये नसीहत उन्होंने भारत लौटते समय दी।

मालूम हो कि आडवाणी अपनी रथयात्रा के दौरान लगातार पीएम मनमोहन सिंह पर निशाना साध रहे हैं और कह रहे है कि वो देश के अब तक के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री हैं। जिनकी अपने मंत्रालय में ही नहीं चलती है। मनमोहन सिंह वो ही करते हैं जो यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी कहती है। उनके कार्यकाल में देश घोटालों, महंगाई और आतंकवाद का दंश झेल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+