भारत और चीन के लिए शांति से रहना संभव: मनमोहन

india china
इस बात पर कायम रहते हुए कि चीन का नेतृत्व भारत के साथ सभी समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि दोनों देश सीमा विवाद के बाद भी शांति से और मित्रवत रह सकते हैं। क्‍या भारत और चीन का आपस मे शांतिपूर्वक रहना संभव है इस सवाल के जवाब में मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत और चीन पडोसी देश है और पडोसीयो के साथ नोक झोक होती ही रहती है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत और चीन पड़ोसी हैं हमारे बीच समस्याएं हैं जो सीमा विवाद लंबे समय से चली आ रही परेशानी है लेकिन मुझे आशा है कि हमारे लिए ऐसे रास्ते तलाशना संभव है जिससे दोनों पड़ोसी सीमा विवाद के बाद भी शांति से और मित्रवत रह सकें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि सीमा पर शांति बनी रहनी चाहिए और अब तक ऐसा हुआ भी है।

क्या चीन की ओर से कोई खतरा है, इस सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि कई बार हमारे देश में अखबारों में कुछ आता है। कई बार चीन में अखबारों में कुछ आता है इससे मुझे लगता है कि टिप्पणियों को आमंत्रण मिलता है लेकिन संपूर्ण तौर पर हमारे संबंध अच्छे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ और प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से अच्छे संबंध हैं और मैं इस बात को मानता हूं कि चीन का आला नेतृत्व दोनों देशों के बीच की समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+