बौखलाए पाक की लगाम खींचने पहुंचेंगी हिलेरी क्लिंटन

पाकिस्तान में हक्कानी नेटवर्क को लेकर अमेरिका की ऐतराज के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते पटरी से उतरते हुए नजर आ रहे हैं। अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर आतंकवाद को शह देने के आरोपों के बाद वहां की विदेश मंत्री हिना रब्बानी ने अमेरिका से इस तरह के बयानों से बचने के लिए कहा था। उसके बाद पाक के सेना चीफ ने अमेरिका को धमकाते हुए कहा था कि वे उनके देश की तुलना इराक या अफगानिस्तान से न करे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिका को पाक पर हमला करने से पहले दस बार सोचना चाहिए।
हिलेरी क्लिंटन अपने इस दौरे में पाकिस्तान पर आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाएगी। अमेरिका का आरोप है कि अफगानिस्तान में नाटो की सेना पर जो हमले हो रहे हैं उनमें पाकिस्तान का भी हाथ है। पाकिस्तान इन आतंकी संगठनों को मदद कर रहा है। अमेरिका ने पाकिस्तान से इन संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा था।












Click it and Unblock the Notifications