दूसरी शादी के लिए की थी मां ने मासूम बच्ची की हत्या

Haryana: Mother killed daughter for second marriage
सिरसा। सिरसा का तंदूर कांड तो आपको याद ही होगा। रानियां थाना क्षेत्र के बाजीगर थेड़ी में चार माह पूर्व इस दहला देने वाले कांड में दादी ने पोती को बलि देने के बाद तंदूर में भून दिया था। इस मामले में आरोपी महिला के पुत्र ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उसकी सात माह की बेटी का मर्डर उसकी पत्नी ने किया है। परिवार को बचाने के लिए सारा मामला उसकी मां ने अपने ऊपर ले लिया था।

फिलहाल इस मामले में बेकसूर मां जेल में है और इस हत्याकांड को अंजाम देने वाली महिला ने बुधवार को पति को बिना बताए तालक दिए ही सिरसा के एक युवक से विवाह रचा लिया। बाजीगर थेड़ी में 19 जून 2011 की एक सात माह की बच्ची का अधजला शव गुरदीप सिंह के घर के आंगन से पुलिस ने बरामद किया था। गुरदीप सिंह की मां सुरजाबाई ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपनी पोती पूजा की हत्या करके शव तंदूर में जलाना चाहा। रानिया पुलिस के सुरजाबाई को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने बाद जेल भेज दिया

पति गुरदीप का कहना है कि उसकी पत्नी कर्मजीत कौर उर्फ बबली ने दूसरी शादी के लिए यह साजिश रची। एक बच्चे की मां होने के कारण उसे यह सब कुछ मुश्किल लगा। साजिश के तहत उसने अपनी सात माह की मासूम बेटी को पूजा को मार डाला। गुरदीप ने जब छानबीन की तो उसे सच्चाई का पता चला। वारदात के दिन उसकी पत्नी ने बेटी पूजा का मर्डर किया और शव को तंदूर में डाल दिया।

इसी दौरान उसने शव को तंदूर से बाहर निकाला और शॉल में लपेट कर उसे ड्रम में रख दिया। गुरदीप का कहना है कि उसने इस बारे में रानियां पुलिस को सारे सबूत दिखाए लेकिन पुलिस ने अपनी किरकिरी होने के डर से कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण उसकी बेकसूर मां को जेल हो गई और असल दोषी खुले में घूम रही है।

बुधवार को गुरदीप को पता चला कि उसकी पत्नी ने सिरसा की रानियां चुंगी में शादी रचा रही है तो उसने तुरंत एसपर दफ्तर पहुंचकर सारे घटनाक्रम की जानकारी एसपी को दी। एसपी ने डिंग थाना प्रभारी का फोन करके शादी रूकवाने का कहा । पुलिस जब तक मौके पर पहुंची कर्मजीत कौर की दूसरी शादी हो चुकी थी और वह ससुराल पहुंच चुकी थी। पुलिस फिलहाल महिला को
गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+