दिल्‍ली: लोन के नाम पर नर्स को ठगने वाला पकड़ा गया

Posing as bank employee, cheated nurse Rs. 4 lakhs
दिल्ली (ब्यूरो)। एम्स की नर्स नरेश कुमारी (34) के बैंक खाते से साढ़े चार लाख रुपये गबन करने वाले ठग चंदर मोहन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 1.30 लाख रुपये और मोबाइल मिला है। आरोपी चंदर नर्स को लोन दिलाने के नाम पर एचडीएफसी बैंक में अकाउंट खुलवाया और फिर उससे रुपये निकाल लिए। बैंक अकाउंट खोलने के समय आरोपी की पत्नी ने खुद को नरेश कुमारी बता कर बैंक कर्मचारी से बात कर धोखाधड़ी की। पुलिस इसमें शामिल अन्य की तलाश कर रही है।

चंदर नजफगढ़ के सैनिक कालोनी का रहनेवाला है। मुंडका निवासी नरेश कुमारी ने आठ अक्तूबर को मुंडका थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि जुलाई-अगस्त में उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को विशाल बताया और कहा कि वह एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी है। उसने बताया कि आपने एचडीएफसी बैंक में अकाउंट खुलवाने को कहा था, साथ ही इसके एवज में लोन देने की बात कही।

विशाल पर विश्वास कर नरेश कुमारी ने उसे अकाउंट खुलवाने के लिए सारे कागजात, फोटो और एसबीआई का साढ़े चार लाख का चेक दे दिया। इसके बावजूद उसका अकाउंट नहीं खुला। इसी दौरान उसे पता चला कि उसके एसबीआई के अकाउंट से साढ़े चार लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। एसबीआई से पता चला कि इस अकाउंट से रुपये निकालकर उसके नारायणा विहार एचडीएफसी स्थित अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया है और उस अकाउंट से भी रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के फोन नंबर के आधार पर आरोपी
चंदर मोहन को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि फिलहाल वह बेरोजगार है लेकिन पहले वह कई बैंक में काम कर चुका है। जिस कंपनी से चंदर ने तीन लाख दस हजार रुपये का लोन लिया था। वहीं उसकी मुलाकात संजय नामक युवक से हुई। इसी दौरान उसे पता चला कि नरेश कुमारी भी लोन लेने को इच्छुक है। इसके बाद उसने एक साजिश के तहत नरेश को फोन कर उसे लोन दिलाने की बात कही। कागजात मिलने के बाद उसने कई बैंक में अकाउंट खोलने की कोशिश की और अंतत: नारायणा विहार में सफल रहा। चंदर की पत्नी ने नरेश कुमारी की जगह बैंक कर्मचारियों से बात की और उसे बताया कि वह अकाउंट खोलना चाहती है लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं होनी चाहिए। नर्स ने पुलिस को बताया कि जब भी एकाउंट के बारे में वह पूछती तो चंदर कहता अभी सब कुछ प्रोसेस में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+