दिवाली के मौके पर 30 हजार के पार जाएगा सोना

दीपावली के साथ ही त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है। त्योहारों का मौसम जाने के तुरंत बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। जिस वजह से सोने और चांदी की मांग में भारी बढ़ोत्तरी हो जाती है। दीपावली के मौके पर सोना खरीदना खासकर शुभ माना जाता है। इस बार मार्केट में सोने की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए मार्केट में कम बजट की गोल्ड की ज्वेलरी और मूर्तियां मिल रही हैं।
त्योहारों के मौके पर लोग सोने व चांदी के सिक्के भी खरीदते हैं। जिस वजह से मार्केट में सोने व चांदी के सिक्कों की डिमांड बढ़ गई हैं। नेशनल व प्राइवेट में भी ये सिक्के मौजूद हैं। इस बार सोनी की कीमत बढ़ने के यह भी कारण हैं कि मार्केट में मंदी छाई रही है। लोग गोल्ड में निवेश को दूसरे निवेश से ज्यादा सुरक्षित मानते हैं जिस वजह से इसकी कीमत में इतनी तेजी आई है।
भारत में जो रीति-रिवाज हैं उसके अनुसार दिपावली के मौके पर सोने की मांग दोगुने से भी ज्यादा हो जाएगी। मांग बढ़ेगी तो दाम भी बढ़ेंगे लेकिन फिर भी लोग खरीददारी करेंगे। फिलहाल इतना तय है कि त्योहारों के मौके पर सोना लोगों को अपने बजट में बढ़ोत्तरी करनी होगी। इस समय महंगाई पहले ही आसमान छू रही है ऐसे में सोना लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications