प्रशांत समर्थक पिटाई मामला,अन्ना ने केजरीवाल को किया याद

वहीं टीम अन्ना की प्रमुख सदस्या किरण बेदी ने भी प्रशांत भूषण के कश्मीर में जनमत संग्रह कराये जाने के विवादास्पद बयान से आज खुद को अलग कर लिया। उन्होने कहा कि यह उनके निजी विचार हैं। पहले उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एंव टीम अन्ना के सक्रिय सदस्य प्रशांत भूषण पर हमला और आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर श्री राम सेना के सर्मथको ने भूषण के सर्मथको की जमकर पिटाई कर दी तथा पुलिस मूकदर्शक बन तमाशा देखती रही। जब उनके सर्मथक पुलिस के पैर पर गीरे तब उनको राहत मिली।
इस पूरे मामले में पुलिस की तमाशाबीन रोल के कारण जो लात घूसे प्रशांत सर्मथको को खानी पड़ी उस मामले पर अन्ना का रूख तेज होता नजर आ रहा है। इसी विषय पर चर्चा करने के लिए अन्ना ने अरविंद को याद किया है। फिलहाल आपको अवगत कराते चले कि, बीते कल हाईकोर्ट के प्रशांत भूषण के चेंबर में कुछ युवक अचानक घुस आये और प्रशांत भूषण पर ताबडतोड़ लात-घूसों की बरसात कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक श्रीराम सेना के सदस्य है और उन्होने प्रशांत भूषण द्वारा कश्मीर मुद्दे पर दिये गये विवादस्पद बयान के चलते प्रशांत पर हमला किया था।












Click it and Unblock the Notifications