दिल्ली: रुपये गिनकर देने के चक्कर में उड़ा दिए दो लाख
दिल्ली
(ब्यूरो)। बैंक में कोई मदद करने आ जाए कहे कि रुपये गिन देता हूं। पैसे जमा करा देता हूं। इस तरह की बातें करनेवाले से हो जाए सावधान। कहीं ऐसा न हो कि वह कोई शातिर बदमाश हो और उसकी नजर आपके रुपयों पर हो। शाहदरा इलाके के ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स में बदमाशों ने कुछ इसी तरह एक बुजुर्ग व्यवसायी को दो लाख रुपये का चूना लगा दिया। रुपये गिरने की बात कर बदमाशों ने पीड़ित जीत सिंह (59) का ध्यान बटा लिया। इसी बीच बदमाश उनका रुपयों से भरा लेकर फरार हो गए। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। id="toptextpromo">पुलिस
के अनुसार जीत सिंह परिवार के साथ 1/5095 सी कबूल नगर शाहदरा में रहते हैं। इनका गैस चूल्हे बनाने का काम है। शनिवार सुबह जीत सिंह ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स की कबूल नगर शाखा में दो लाख रुपये जमा कराने गए थे। रुपयों को इन्होंने एक बैग में रखा था। बैंक में अंदर जाने के बाद जीत फार्म भरने लगे। इस बीच करीब 30 साल का एक युवक उनके पास आया और कहा, अंकल आपके रुपये नीचे गिर गए हैं। जीत ने झुककर नोट उठा लिया। नोट उठाने के बाद जीत ने देखा कि उनका बैग वहां से गायब है। जीत को सारा माजरा समझ में आ गया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी जांच की। बैंक के मुताबिक कैमरा किसी कारण से बंद था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उधर
आठ दिन से डीडीयू अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग ने बीमारी से तंग आकर अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात हरि नगर स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती योगेंद्र (60) ने अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल-प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस कोई कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। योगेंद्र की पत्नी नीना ने पुलिस को बताया कि एक अक्तूबर से वे अस्पताल में भर्ती थे। जबकि वे कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। योगेंद्र डाबड़ी इलाके के महावीर एन्क्लेव में अपने परिवार के साथ रहते थे।











Click it and Unblock the Notifications