दिल्‍ली: तांत्रिक ने इलाज के बहाने महिला से 2 लाख ठगे

Delhi: A Tantric duped 2 lakhs from a Delhi woman
दिल्ली (ब्यूरो)। एम्स समेत दिल्ली में एक से एक बड़े अस्पताल है। इसके बावजूद एक महिला बच्चे का इलाज तांत्रिक से कराने पहुंच गई। जाहिर है तांत्रिक क्या करेगा इलाज। वह तो ठगी का एक धंधा होता है। यही हुआ तांत्रिक ने दो लाख ठग लिए। बच्चे की बीमारी और बिगड़ गई। दिल्ली निवासी महिला से बीमारी ठीक करने के नाम पर मुरादनगर के एक तांत्रिक के शरण में गई थी। पीड़िता ने तांत्रिक के नाम तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। इसके अलावा महिला ने डीआईजी को भी पत्र लिखा है।

नत्थू कॉलोनी, शाहदरा दिल्ली निवासी शारदा रस्तोगी का 12 बर्षीय बेटा अंकित काफी दिनों से बीमार चल रहा है। एक साल पूर्व महिला ने अखबार में विज्ञापन पढ़कर रावली रोड निवासी एक तांत्रिक से संपर्क साधा। आरोप है कि तांत्रिक ने शर्तिया इलाज का झांसा देकर महिला से साल भर में तंत्र-मंत्र और पूजा के बहाने दो लाख रुपये ठग लिए लेकिन उसके बेटे की बीमारी ठीक नहीं हुई। महिला ने जब तांत्रिक से बीमारी ठीक नहीं होने का कारण पूछा ता तांत्रिक और रुपये मांगने लगा। इस पर महिला ने अपने दो लाख रुपये का हिसाब दिखाते हुए तांत्रिक से रुपये वापस करने की मांग की। आरोप है कि इस पर तांत्रिक ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। परेशान महिला ने अब डीआईजी मेरठ को पत्र लिख कर शिकायत करने के अलावा थाने में तहरीर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+