अमर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट पेश करे दिल्‍ली पुलिस: कोर्ट

Amar Singh
दिल्‍ली। दिल्ली पुलिस को यहां की एक अदालत ने साल 2008 के नोट के बदले वोट घोटाले में अभियोजन पक्ष के अहम गवाह की शिकायत पर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। उसने अपनी शिकायत में कहा था कि राज्यसभा सांसद अमर सिंह और अन्य ने संसदीय समिति के समक्ष गवाही से पहले उसे धमकाया था और उसका अपहरण कर लिया था। अदालत ने अमर सिंह के खिलाफ शिकायत पर पुलिस से रिपोर्ट दाखिल करने को कहा मेटोपोलिटन मजिस्टेट सुदेश कुमार ने कहा, तुगलक रोड थाने के प्रभारी को 21 नवंबर को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया जाता है।

अदालत का आदेश नोट के बदले वोट घोटाले में अभियोजन पक्ष के अहम गवाह हशमत अली की निजी शिकायत पर आया है। अली ने अपनी शिकायत में समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह, उनके सचिव तरुण और उनके सहायक रमेश के खिलाफ आईपीसी और शस्त्रा अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी। अली ने आरोप लगाया है कि 25 सितंबर 2008 को जब उन्हें संसदीय जांच समिति के समक्ष अपनी गवाही दर्ज करानी थी तो सह आरोपी तरुण और रमेश ने उनका अपहरण कर लिया था और उन्हें अमर सिंह के लोधी एस्टेट स्थित बंगला में ले गए थे।

सिंह का न्यायिक हिरासत में एम्स में इलाज चल रहा है। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पूर्व सहायक सुधींद्र कुलकर्णी, भाजपा के पूर्व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, महाबीर भगोरा, सोहैल हिंदुस्तानी और संजीव सक्सेना के साथ नोट के बदले वोट घोटाले में आरोपी हैं। अली के अधिवक्ता एल के वर्मा ने कहा, अमर सिंह ने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया और उनकी तथा उनके परिवार के सदस्यों की हत्या की धमकी दी। उसके बाद सिंह ने शिकायतकर्ता को थप्पड़ मारा। उसके बाद शिकायतकर्ता को एक कमरे में बंद कर दिया गया और तीन-चार घंटे बाद उसे मीडिया की मौजूदगी में पुलिस को सौंप दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+