कांग्रेस को कोसने वाली बसपा में भी परिवारवाद

बसपा ने संघमित्रा को एटा की अलीगंज सीट से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया। बसपा के क्षेत्रीय समन्वयक सुनील चितौड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में संधमित्रा के नाम की घोषणा की। इस सीट से राज्य के पशुपालन और दुग्ध विकास मंत्री अवधपाल ङ्क्षसह यादव बसपा प्रत्याशी थे लेकिन लोकायुक्त की जांच में उन्हें दोषी पाये जाने के बाद मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने पहले उन्हें मंत्री पद से हटा दिया है।
इस मामले में अवधपाल को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत पार्टी से निलंबित भी कर दिया गया। उनके निलंबन से रिक्त हुई सीट पर प्रत्याशी चयन की काफी समय से कवायद चल रही थी। काफी मंथन के बाद आखिरकार पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री को टिकट दे दिया। श्री मौर्य की पुत्री को प्रत्याशी बनाये जाने के फैसले को पार्टी के ही कुछ नेता स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं लेकिन मायावती के कारण खुलकर गतिरोध भी नहीं जा पा रहे हैं। कयास यह भी हैं कि पार्टी के कुछ अन्य नेता भी अपनी पीढ़ी को राजनीति में लाने के लिए प्रयासरत है।












Click it and Unblock the Notifications