मोदी पर आरोप लगाने वाले आईपीएस संजीव भट्ट गिरफ्तार

अपने आरोपों को साबित करने के लिए संजीव भट्ट ने अदालत में हलफनामा पेश किया था। इसके साथ उन्होंने अपने एक साथी अधिकारी का भी हलफनामा पेश किया था। इस अधिकारी केडी पंत का कहना है कि संजीव भट्ट ने उन्हें धमकाकर यह हलफनामा तैयार करवाया था। केडी पंत के इस आरोप के बाद कि यह हलफनामा गलत तरीके से तैयार किया गया है। संजीव भट्ट को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मोदी पर आरोप लगाने के बाद से संजीव भट्ट को ड्यूटी से गैरहाजिर रहने का हवाला देकर निलंबित कर दिया गया था।
संजीव भट्ट की गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि नरेंद्र मोदी के सद्भावना के लिए किए गए उपवास का सच अब सामने आ रहा है। सरकार ने दबाव बनाकर केडी पंत से इस तरह के आरोप लगाने की बात कही है। गौरतलब है कि संजीव भट्ट ने कहा था कि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 फरवरी 2002 को हुई बैठक में मुस्लिमों पर कार्रवाई करने की बात कही थी। जबकि अन्य अधिकारियों और नरेंद्र मोदी का कहना है कि संजीव भट्ट इस मीटिंग में शामिल नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications