सोनिया ने बनाया दबाव तो हल हुआ 2जी मामला

2G Spectrum: Sonia pushing patch up
दिल्ली (ब्यूरो)। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के नोट पर जारी आग तो बुझ गई पर दोनों नेताओं पी. चिदंबरम और प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के डांट का भी सामना करना पड़ा। सोनिया ने इन दोनों नेताओं पर दबाव बनाना कि हर हाल में यह विवाद आज सुलझ जाना चाहिए. हालांकि प्रणब चिदंबरम के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को तैयार नहीं थे पर सोनिया के दबाव के आगे वे भी झुक गए और पांच लाइनों में आकर सरकार की मंशा और जनता को यह जता दी कि अभी भी सरकार के अंदर बहुत कुछ सामान्य नहीं हुआ है। प्रणव ने कहा कि टू जी स्पेक्ट्रम पर अंतर मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए नोट में कुछ निष्कर्ष और अर्थ निकाले गए हैं, जिनमें उनकी राय शामिल नहीं है। चिदंबरम ने दुखी मन से कहा, "मैं वरिष्ठ और सम्मानित सहयोगी द्वारा दिए गए बयान से खुश हूं और अब इस मामले को खत्म समझा जाए।"

सूत्रों ने बताया कि स्पेक्ट्रम विवाद को लेकर दो वरिष्ठ मंत्रियों के झगड़े में फंसी सरकार और पार्टी की सेहत सुधारने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी ताकत का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके बाद ही सरकार के दोनों वरिष्ठ मंत्रियों को सुलह-सफाई का संयुक्त संदेश देना पड़ा। मुखर्जी और चिदंबरम की सुलह के बाद सोनिया ने शाम को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी बात की। सूत्रों के मुताबिक संकट को हल करने के लिए सोनिया गांधी ने लगातार अपने सलाहकारों से बातचीत की और उन्हें निर्देश दिया कि जैसे भी हो मुखर्जी और चिदंबरम के बीच टकराव खत्म किया जाए। गुरुवार की सुबह दस जनपथ पर पहले सोनिया ने अपने राजनीतिक सचिव अहमद पटेल और रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी के साथ विचार विमर्श किया। इसके बाद वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी भी उसमें शामिल हुए और यह बैठक करीब दो घंटे तक चली।

इसके बाद सोनिया के ही निर्देश पर दोनों मंत्रियों की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बात हुई। दस जनपथ के करीबी सूत्रों के मुताबिक जिस तरह पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री कार्यालय की नौकरशाही ने जो गड़बड़झाले किए हैं, उससे यूपीए सरकार और कांग्रेस दोनों की न सिर्फ साख खराब हुई है, बल्कि नेतृत्व को पार्टी के राजनीतिक भविष्य की फिक्र भी हो चली है। इसीलिए 2जी मामले में बिना देर किए और प्रधानमंत्री की वापसी से पहले ही कमान सोनिया ने अपने हाथ में लेकर मुखर्जी और चिदंबरम दोनों को दस जनपथ बुलाकर बातचीत की। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने मुखर्जी से करीब पौन घंटा बात करके उन्हें इस झंझट से सरकार और पार्टी को निकालने की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि आपको ही इसका हल निकालना है जिसके बाद इस विवाद का हल निकल सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+