फौज में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख ठगे

Fraud in the name of job in Army
फतेहाबाद। फौज में नौकरी दिलाने के नाम पर राजस्थान के कुछ लोगों द्वारा थेड़ी निवासी शमशेर सिंह को 15 लाख रुपए का चूना लगाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बारे में हांसपुर चौकी पुलिस ने शमशेर सिंह की शिकायत पर राजस्थान निवासी चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शमशेर सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी थेड़ी ने बताया कि उसने व उसके साथियों ने फौज में नौकरी के लिए आवेदन दिया था।

शमशेर सिंह ने आरोप लगाया कि राजस्थान के राजगढ़ स्थित चंदों गांव के पवन, सरवन, महीपाल व उनके पिता प्रताप सिंह ने उन्हें लालच दिया कि वे उन सभी को फौज में नौकरी दिलवा देंगे। नौकरी दिलवाने की एवज में उक्त लोगों ने उन्हें 15 लाख रुपए देने होंगे। आरोप है कि उसके बाद उक्त आरोपियों ने फर्जी ज्वानिंग पत्र बनवाकर 25 फरवरी 2008 को उनसे 15 लाख रुपए ले लिए। जब वे ज्वानिंग लेटर लेकर आर्मी कार्यालय में पहुंचे तो वहां जाने पर पता चला कि उक्त ज्वानिंग लेटर फर्जी है।

फर्जी लेटर होने के कारण उनका फौज में सलेक्शन नहीं हो सका। इसके बाद जब उन्होंने उक्त आरोपियों से रुपए वापस मांगे तो वे आनाकानी करने लगे। पुलिस ने शमशेर सिंह की शिकायत पर उक्त सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में जब मामले की जांच कर रहे आईओ निरंजन सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि थेड़ी निवासी शमशेर सिंह द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। इसकी जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिर तारी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+