ट्राई अपने आदेश पर पुनर्विचार करे : सीओएआई

TRAI
हाल ही में ट्राई ने एक दिन में 100 से ज्‍यादा एसएमएस करने में रोक लगाने का आदेश पारित किया है जो 27 सितंबर से लागू हो जाएगा। दूरसंचार आपरेटरों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया सीओएआई ने ट्राई को अपने आदेश पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

सीओएआई के महानिदेशक राजन एस मैथ्यू ने एक पत्र में ट्राइ से आग्रह किया है कि प्रतिदिन 100 एसएमएस से ज्‍यादा एसएमएस करने पर रोक लगाने का कोई औचित्‍य ही नहीं बनता है। आम आदमी के लिए एसएमएस सूचना देने का सबसे अहम जरिया है।

प्रीपेड ग्राहकों की तुलना में पोस्‍टपैड ग्राहकों के लिए यह सीमा 3,000 एसएमएस मासिक तय की गई है। जो प्रीपैड ग्राहकों की तुलना में काफी अधिक है। सीओएआई ने इस बारे में कहा कि यह न सिफ ग्राहकों को उनके ह‍क से वंचित करना है बल्‍कि उनकी स्‍वतंत्रता का हनन भी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+