एक दिन में दिल्ली की गंदगी साफ करेंगे 4 लाख डेराप्रेमी

दिल्ली को 13 जोनों में बांटा गया
डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा दिल्ली में प्रशासन के सहयोग से महाअभियान चलाया जाएगा। यह महा सफाई अभियान पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन गुरुगद्दी नशीनी दिवस को समर्पित है। महा सफाई अभियान के लिए समूची दिल्ली को 13 जोनों में बांटा गया है। तथा आगे 329 सैक्टर बनाए गए है। इन जोनों में सेंटर जोन, बेस्ट जोन, नजफगढ़ जोन, करोल बाग जोन, सिविल लाईन जोन, नरेला जोन, रोहणी जोन, सिटी जोन, शाहदरा साउथ जोन, शाहदरा नार्थ जोन, सदर पहाडग़ंज जोन तथा सदर पहाडग़ंज साउथ जोन शामिल है।
अभियान का मुख्य लक्ष्य आम आदमी को सफाई की प्रेरण देना, रोग मुक्त स्वच्छ वातावरण तैयार करना, अंदर की मलिनता को दूर करना, आपसी प्रेम भाईचारा कायम करना तथा इमानदारी व नेकी भलाई के पथ पर चलने का संदेश देना है। इस महा सफाई अभियान को लेकर सेवादारों की ड्यूटियां लगा दी गई है। बुधवार प्रात: करीब 8 लाख हाथ झाड़ू, टोकरियां इत्यादि लेकर समूची दिल्ली की सड़कों व गलियों से सफाई करते हुए गुजरेंगे। तथा दिल्ली वासियों को स्वच्छता अपनाने का संदेश देंगे।
गुरुगद्दी नशीनी दिवस के उपलक्ष्य में 23 सितंबर को डेरा सच्चा सौदा में संत गुरमीत राम रहीम सिंह की उपस्थिति में डेरा सच्चा सौदा के लाखों सेवादार नियमित रक्तदान करने, मरणोपरांत नेत्र दान करने, मरणोपरांत शरीर गुर्दे, हृदय दान करने, दहेज न लेने, रिश्वत न लेने इत्यादि का प्रण भी लेंगे। उल्लेखनिय है कि संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की पावन प्रेरणा पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा के लाखों सेवादार रक्तदान, पौधा रोपण, मरणोपरांत नेत्र दान, मेडिकल शोध कार्यों हेतु शरीर दान इत्यादि मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहें है साथ ही नशों, वेश्यावृति कन्या भू्रण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के अभिशाप को मिटाकर स्वच्छ समाज की स्थापना में अपना योगदान दे रहें है।












Click it and Unblock the Notifications