रेड्डी बंधु 3 अक्टूबर तक हिरासत में, लॉकर से 10 किलो सोना जब्त
हैदराबाद।
कर्नाटक में अवैध खनन मामले में जेल में बंद रेड्डी बंधु श्रीनिवास रेड्डी के लॉकरों से 10 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। सीबीआई ने उनके एक्सिस बैंक स्थित 3 लॉकरों को खुलवाया जिनमें से ये सोना निकला। सोने के अलावा 2 लाख रुपए भी उनके लॉकर में मिला है। उधर सीबीआई की विशेष अदालत ने जनार्दन रेड्डी और श्रीनिवास रेड्डी को 3 अक्टूबर तक हिरासत में ही रखने का फैसला किया है। id="toptextpromo">रेड्डी
बंधु इस समय हैदराबाद की चंचलगुड़ा जेल में कैद हैं। सीबीआई ने इन दोनों को कर्नाटक के बेल्लारी से अवैध खनन के आरोप में 5 सितंबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद रेड्डी बंधु 2 बार जमानत याचिका दाखिल कर चुके हैं। दोनों बार ही इनकी याचिका सीबीआई की विशेष अदालत ने खारिज कर दी थी। सीबीआई पिछले 6 दिनों से रेड्डी बंधुओं से पूछताछ कर रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कर्नाटक
के पूर्व लोकायुक्त संतोष हेगड़े ने कर्नाटक में अवैध खनन मामले में अपनी रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सहित रेड्डी बंधुओं को अवैध खनन मामले में मुख्य आरोपी बताया था। रिपोर्ट के बाद येदियुरप्पा को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि रेड्डी बंधुओं की कंपनी इस अवैध खनन से निकले लौह अयस्क विदेशों में बेचती थी।











Click it and Unblock the Notifications