आगरा बम ब्‍लास्‍ट: अस्‍पतालों की होड़ भी हो सकती है कारण

Rivalry a motive behind Agra blast
आगरा। ताज नगरी आगरा के जय हॉस्पिटल में विस्फोट स्थानीय अस्पतालों के बीच प्रतिद्वंद्विता का नतीजा भी हो सकता है। यह आशंका जताई गई है उत्तर प्रदेश शासन की ओर से केंद्र को भेजी गई प्रारंभिक रिपोर्ट में। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक की ओर जय हॉस्पिटल में हुए विस्फोट की प्रारंभिक रिपोर्ट शनिवार रात केंद्र सरकार को भेजी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट को आतंकी कार्रवाई कहना अभी जल्दबाजी होगी। विस्फोट स्थानीय अस्पतालों के बीच प्रतिद्वंद्विता तो नहीं, इस बिंदु को लेकर जांच की जा रही है।

मालूम हो कि गौरतलब है कि ताजमहल से 3 किमी दूर सिकन्दरा रोड स्थित जय अस्पताल में शनिवार शाम करीब 5.40 बजे हुए बम विस्फोट में 8 लोग घायल हो गए। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायलों की संख्या 15 है। एडीजे बृजलाल के मुताबिक ये एक लो इंटेसिटी बम था। मौके से विस्फोटक के साथ बैटरी और तार भी मिले हैं। विस्फोट में आईईडी का इस्तेमाल किया है। इस हमले के बाद पूरे प्रदेश में हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया है और ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

किसी काम नहीं आई सर्तकता

ताजमहल की मौजूदगी के चलते आगरा में सक्रिय रहने वाली इंटेलीजेंस से स्थानीय अभिसूचना इकाई तक को विस्फोट की भनक नहीं लग सकी। ऊपर से एटीएस की टीम दो दिन से ताजनगरी में डेरा डाले हुए थी, उसकी मौजूदगी भी घटना को नहीं टाल पाई। शनिवार को जय हॉस्पिटल में हुए बम धमाके ने ताजनगरी में बिछे खुफिया तंत्र के जाल को पूरी तरह नाकाम साबित कर दिया।

सतर्कता की बात करें तो बीते 15 अगस्त से शहर में अतिरिक्त मशक्कत चल रही है। स्वतंत्रता दिवस और ईद उल फितर के बाद चौकसी थोड़ी सामान्य हुई थी कि बीते दिनों दिल्ली में बम धमाका हो गया। जिसके बाद व्यापक स्तर पर सतर्कता और चेकिंग अभियान शुरू किया गया। सूत्रों की मानें तो रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों पर निगरानी के साथ भीड़ भरे और महत्वपूर्ण स्थलों पर भी नजर रखी जा रही थी।

एसपी एटीएस के साथ आए कमांडोज ने गुरुवार को ताजमहल के आसपास का जायजा भी लिया था। इसके बाद से एटीएस शहर में भी डेरा डाले हुए थी। इस सबके बाद भी विस्फोटक शहर में पहुंचा और फिर हॉस्पिटल में धमाका भी कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो एटीएस की आगरा में मौजूदगी बेवजह नहीं थी। हालांकि अधिकारी इस बात पर कुछ नहीं बोल रहे कि पहले से ऐसी धमाके जैसी कोई आशंका थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+