सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जाकिया रोई, भाजपा मु्स्कायी
लेकिन जहां ये बात मोदी परिवार और भाजपा के लिए खुशखबरी है वहीं दिवंगत कांग्रेसी सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी ने कोर्ट के इस कदम पर अफसोस जताया है उनका कहना है कि जब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली तो अब लोअर कोर्ट उन्हें क्या राहत देगा। जो भी हुआ है वो गलत हुआ है। जाफरी ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें एसआईटी रिपोर्ट पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।
आपको बता दें कि गोधरा कांड के बाद अहमदाबाद के गुलबर्ग सोसाइटी में भड़के दंगों में पूर्व कांग्रेसी सांसद एहसान जाफरी सहित 63 अन्य लोगों की हत्या कर दी गई थी। एहसान की विधवा जकिया जाफरी ने सुप्रीम कोर्ट में मोदी व अन्य लोगों की कथित भूमिका को लेकर जांच की गुहार लगाई थी। गोधरा दंगो की जांच सीबीआई के पूर्व निदेशक आर के राघवन की अध्यक्षता वाली एसआईटी कर रही थी। जिसने मोदी से इस बाबत कई बार लंबी पूछताछ की थी। उसके बाद उसने कोर्ट को 25 अप्रैल को अपीन रिपोर्ट सौंप दी थी। जिस पर फैसला आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया है।













Click it and Unblock the Notifications