केन्‍या: पेट्रोल पाइप लाइन में धमाका, 61 की मौत

Kenya: Blast in Petrol pipeline, 61 died
नैरोबी। केन्‍या की राजधानी नैरोबी में पेट्रोल पाइप लाइन के फट जाने से 61 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं। पेट्रोल की यह पाइप लाइन राजधानी नैरोबी में बनी एक झुग्‍गी के पास से गुजरती है। अचानक ही इसमें विस्‍फोट हो गया जिससे झुग्‍गी में रहने वाले लोग इसकी चपेट में आ गए। धमाका इतनी तेज था कि लोगों की लाशें काफी दूर तक बिखर गईं।

धमाके के बाद आस-पास के इलाकों में आग फैल गई। रिहाइशी इलाके में पाइप लाइन फटने के कारण यह इतना बड़ा हादसा हुआ। प्राप्‍त जानकारियों के मुताबिक मरने वालों की संख्‍या और भी बढ़ सकती है। इलाके में बचाव का काम चल रहा है। धमाके के बाद वहां आग लग गई थी जिस पर अभी भी नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। पेट्रोल की सप्‍लाई को बंद कर दिया गया है।

केन्‍या में गरीबी के कारण लोग झुग्गियों में ही निवास करने को मजबूर हैं। ऐसे में यह लापरवाही की गई कि पेट्रोल जैसे ज्‍वलनशील पदार्थ के ऊपर ही लोगों को झुग्गियां बनाने की इजाजत दे दी गई जिस वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। अभी तक हादसे में मारे गए लोगों को कोई मदद नहीं मुहैया कराई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+