पाकिस्‍तान में बाढ़ का कहर, गिलानी ने की यूएनओ से मदद की गुहार

Flood in Pakistan, Gilani Urge UNO to help
कराची। पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत में बाढ़ और भारी बारिश कहर बरपा रही है। इलाके में बाढ़ के पानी में डूबने से अभी तक 216 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बाढ़ से 50 लाख से भी ज्‍यादा लोग प्रभावित हुए हैं। राहत सामग्री बाढ़ से प्रभावित इलाके में नहीं पहुंच पा रही है। सिंध प्रांत की सड़कें पानी में डूब गई हैं जिस वजह से राहत सामग्री पहुंचाने में दिक्‍कत हो रही है। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री आसिफ़ रजा़ गि़लानी ने अंतराष्‍ट्रीय समुदाय से अपील की है कि इस प्राकृतिक आपदा में लोगों को मदद पहुंचाई जाए।

बाढ़ में फंसे पीडि़तों को बारिश का कहर झेलना पड़ रहा है। लोग बाढ़ के पानी से बचने के लिए ऊंची जगहों पर बैठे हुए हैं। ऐसे में तेज बारिश की वजह से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। लोग भूखे पेट मदद का इंतजार कर रहे हैं। इस बाढ़ ने अब तक सिंध प्रांत की लगभग 41 लाख एकड़ भूमि को अपनी चपेट में ले लिया है। यह पाकिस्‍तान में आई अब तक की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा बताई जा रही है।

सिंध प्रांत में पिछले 15 दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिस वजह से यहां बाढ़ आ गई। पाकिस्‍तान ने संयुक्‍त राष्‍ट्र से सहायता की अपील करते हुए कहा कि इस समय पाकिस्‍तान में लाखों लोग इस बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इससे निबटने में पाकिस्‍तान को मदद की जरूरत है। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने पाकिस्‍तान में बाढ़ से हुई तबाही का जायजा करने के लिए टीम भेजी है। इसके बाद पाकिस्‍तान को दी जाने वाली मदद तय की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+