बेसहारा लड़की ने सहारा देने वाली महिला को दी मौत

Uttar Pradesh: Girl killed woman in Lucknow
लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज इलाके में रहने वाली मार्गेट नाम की महिला ने रोजी को शरण दी। कुछ दिनों तक मार्गेट के घर में रहने वाली रूबी नाम की महिला ने मार्गेट को चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया। मकाने का दरवाजा भीतर से बंद कर घटना को अंजाम देने के बाद रूबी पाइप के सहारे नीचे उतर कर भाग गयी। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने रूबी को गिरफ्तार कर लिया।

बदलते समय में अब कोई भी किसी को सहारा नहीं देता। जो भी यह गलती करता है, उसे इसका हर्जाना भुगतना पड़ता है। हजरतगंज के नरही इलाके में रहने वाली मार्गेट काउजी (84) के साथ भी ऐसा ही हुआ। नहरी के रामा अपार्टमेंट में अकेले रहने वाली मार्गेट ने पिछले दिनों एक बेसहारा महिला रूबी को सहारा दिया। मार्गेट एक स्कूल की शिक्षिका थीं। रूबी गेल बिलार्ड भी उनके साथ रहती थी तथा उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

बुधवार को रूबी की मार्गेट से किसी बात पर बहस हो गयी जिसके बाद रूबी व मार्गेट के बीच हाथापाई भी हुई। कुछ देर बाद मार्गेट किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी उसी दौरान रूबी को लगा कि मार्गेट उसकी शिकायत कर रही है। यह सोचते हुए उसने मार्गेट को धक्का देखकर गिराया तथा मोबाइल को छीन कर फेंक दिया। मोबाइल बाथरूम में जा गिरा। मार्गेट फोन उठाने के लिए बाथरूम की ओर गयी और पीछे से आयी रूबी ने उसे गिराया और पास में रखे चाकू से उस पर वार कर दिया।

एक के एक कई वार किए जाने से मार्गेट की मौत हो गयी। मार्गेट के मरने के बाद रूबी ने होशियारी दिखाते हुए मकान के पीछे से उतरने का फैसला किया और मकान के पीछे लगे पाइप सहारे वह नीचे उतर गयी। इसी बीच मार्गेट के बड़े बेटे दिल्ली निवासी माइकल ने मां को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने शाहनजफ रोड निवासी अपने बेटे जुनैव को मार्गेट की खबर लेने को कहा। जुनैव ने अपने भाई साइरस को नहरी भेजा।

मकान का दरवाजा भीतर से बंद था लोगों ने आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। साइरस ने इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने आकर जब दरवाजा तोड़ा और भीतर प्रवेश किया तो सभी के होश उड़ गए। मार्गेट की लाश बाथरूम में लहूलुहान पड़ी थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था वहीं पास ही एक चाकू भी था जिस पर खून लगा हुआ था। जांच पड़ताल व फिंगर प्रिंट रिपोर्ट में पता चला कि यह निशान उसके साथ रहने वाली रूबी की के हैं। पुलिस ने तलाश कर रूबी को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद रूबी ने सारा घटनाक्रम बंया कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+