अमर सिंह को राहत नहीं, 12 सिंतबर तक रहेगें जेल में

नई दिल्ली। तीसहजारी कोर्ट से एक खबर अभी-अभी आयी है। पूर्व सपा नेता अमर सिंह को बेल यानी जमानत नहीं मिली है। कोर्ट ने अमर सिंह की पूरी मेडिकल रिपोर्ट मांगी थी लेकिन पुलिस ने अधूरी रिपोर्ट ही जमा की। ब्लड और यूरिन रिपोर्ट पुलिस ने जमा नहीं की है उसके जमा करने के लिए पुलिस ने 12 सिंतबर तक का समय मांगा है जिसे कोर्ट ने दे दिया है जिसके चलते अमर सिंह अब 12 सिंतबर कर तिहाड़ जेल में रहेगें। अमर सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई कल भी हुई थी लेकिन फैसला सुरक्षित कर लिया गया था।

आपको बता दें साल 2008 में यूपीए सरकार को बचाने के लिए भाजपा सांसदो की खरीद-फरोख्त हुई थी जिसे खरीदने के लिए पैसे भेजने का आरोप अमर सिंह पर हैं। अमर सिंह के अलावा भाजपा के दो नेता कुलस्ते और भगोरा को भी जेल हुई है। अमर सिंह को 6 सितंबर को जेल भेजा गया था। अमर सिंह ने खराब सेहत का हवाला देकर बेल की अर्जी दी थी जिसे फिलहाल के लिए खारिज कर दिया है। अब जो भी होगा वो 12 सिंतबर को होगा।

इससे पहले जेल में अमर सिंह से मिलकर आयी उनकी मित्र और महिला सांसद जयाप्रदा ने कहा है कि अमर सिंह की हालत ठीक नहीं है। उनकी किडनी में परेशानी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर अमर सिंह अपना मुंह खोल देते हैं तो अच्छे-अच्छे नप जायेगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+