अमर वाणी से बहुत लोग हो जायेगें बेनकाब, मतलबी अमिताभ : जयाप्रदा
जयाप्रदा ने इस बात पर गहरा दुख जताया और कहा कि जिन लोगों के मुश्किल दिनों में अमर सिंह ने मदद की है, वो ही लोग आज अमर सिंह से मुँह फेरे खड़े हैं। बकायदा अमिताभ बच्चन और मुलायम सिंह का नाम लेते हुए सिने स्टार ने कहा कि उन्हें इस बात का बेहद अफसोस है कि वो लोग अमर सिंह के मुश्किल दिनों में साथ नहीं हैं। जबकि अमिताभ जब दीवालिया होने की कगार पर थे तो अमर सिंह ने ही उनका हाथ थामा था और उन्हें गर्दिश से निकाला था।
जयाप्रदा ने बताया कि अमर सिंह की हालत ठीक नहीं हैं, वो जेल में खाना नहीं खा पा रहे हैं, उन्हें बार-बार उल्टी हो रही है। उन्हें किडनी में परेशानी है जिसे लोग समझ नहीं रहे हैं। उन्हें जेल का बाथरूम सही नहीं मिला है, वो पुरी तरह से कीटाणुविहिन नहीं है जिसकी वजह से अमर सिंह को दिक्कत हो रही है। जया प्रदा ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है इसलिए वो उम्मीद करती है कि अमर सिंह की जमानत हो जायेगी। गौरतलब है कि अमर सिंह अभी भी तिहाड़ जेल में भर्ती है। आज उनकी जमानत याचिका पर तीस हाजरी कोर्ट में सुनवाई होनी है। कल कोर्ट ने उनकी जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।













Click it and Unblock the Notifications