भ्रष्टाचार के खिलाफ रथ यात्रा निकालेगी भाजपा, आडवाणी का ऐलान

नई दिल्ली। दिल्ली धमाकों से बुधवार को दिल्ली हिल गई लेकिन गुरूवार को लोकसभा में भ्रष्टाचार का मु्द्दा छाया रहा। लोकसभा में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी बुरी तरह यूपीए पर झल्लाये। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार बुरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। उसकी हालत से आभास होता है कि जनता का भरोसा इस सरकार से पूरी तरह से उठ चुका है। देश में बढ़ते भ्रष्टाचार के ग्राफ को देखते हुए उन्होंने ऐलान किया है कि आने वाले महीने में रथ यात्रा करेगें।

आपको बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी ने कैश फार वोट मामले में बीजेपी के दोनों नेता कुलस्ते और भगोरा को जेल भेजे जाने पर कहा कि मुझे उनके बारे में पता था अगर वो दोषी है तो मुझे भी जेल भेज दो। जिसके बाद लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ और लोकसभा को स्थगित करना पड़ा। रथ यात्रा के बारे भाजपा अध्यक्ष नीतिन गडकरी ने भी हामी भर दी है।

उन्होंने प्रेस वार्ता करके कहा कि रथ यात्रा की शुरूआत मथुरा और वाराणसी से 13 अक्‍टूबर से शुरू होंगी। इन दो बड़ी यात्राओं के अलावा 350 छोटी-छोटी यात्राओं की भी आयोजन किया जाएगा। दोनों यात्राएं लखनऊ में 21 नवंबर को खत्‍म होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+