यूपीए सरकार पर भड़के आडवाणी, कहा मुझे भी जेल भेजो
नई दिल्ली। कैश फॉर वोट मामले में भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और महावीर भगोरा को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी जमकर भड़के।
उन्होंने कहा कि अगर वाकई में कुलस्ते और भगोरा दोषी है तो मैं भी दोषी हूं। मुझे भी जेल भेज दो। आडवाणी ने संसद में बकायदा ये बात अपने हाथ उठाकर हड़कड़ी पहनने के अंदाज में कही। आडवाणी ने कहा कि कुलस्ते और भगोरा बिल्कुल निर्दोष हैं, उन्हें सच बोलने की सजा दी जा रही है। उन्होंने कोई जुर्म नहीं किया है।
आडवाणी के बयान के बाद लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया। इसके चलते लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। आपको बता दें कि कैश फॉर वोट मामले में 6 सिंतबर को दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने अमर सिंह के साथ साथ कुलस्ते और भगोरा को 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।













Click it and Unblock the Notifications