संसद लालू का बेडरूम नहीं: नीतीश कुमार

बिहार में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की राजनीति से लालू प्रसाद यादव का पत्ता साफ हो चुका है। अब वे कभी दिल्ली भागते हैं और कभी बिहार वापस लौट आते हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव को बिहार सरकार पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने लगभग डेढ़ दशक तक बिहार को विकास से दूर रखा था। वे सरकार की कमियां नहीं दिखा सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते लालू प्रसाद यादव लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्रवाई के दौरान झपकियां लेते नजर आए थे। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने उन्हें उठाया था। इसके बाद सभी पार्टियों ने लालू प्रसाद की खूब खिल्ली उड़ाई थी। इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि स्पीकर का काम ही होता है सांसदों को नींद से जगाना।












Click it and Unblock the Notifications