ओसामा का नजदीकी आतंकी पाक की गिरफ्त में
इस्लामाबाद।
एक समय ओसामा बिन लादेन के नजदीकी रहे अलकायदा के खूंखार आतंकी यूनुस अल मारितानी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने गिरफ्तार किया है। साथ ही अलकायादा के 2 और बड़े आतंकी नेता भी आईएसआई की गिरफ्त में आए हैं। ओसामा बिन लादेन ने यूनुस अल मारितानी को ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका, यूरोप और आस्ट्रेलिया पर आतंकी हमले करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। id="toptextpromo">पाकिस्तान
ने अब खुले तौर पर यह घोषणा कर दी है कि उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के साथ मिलकर आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रही है। यह इतने बड़े स्तर पर हुए गिरफ्तारियां भी आईएसआई और सीआईए ने मिलकर की हैं। इन गिरफ्तारियों की पुष्टि केवल आईएसआई ने ही की है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>2
मई को पाकिस्तान के एबटाबाद में अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद आईएसआई ने यह कहा था कि उसे ओसामा के पाकिस्तान में छिपे होने की जानकारी नहीं थी। पाकिस्तान ने बयान जारी कर कहा था कि यह अभियान केवल अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने चलाया था। आतंक के मुद्दे पर पाकिस्तान की तरफ से सहयोग न मिलने पर अमेरिका ने काफी कड़ा रुख अपनाया था। पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद में भी अमेरिका ने कटौती करनी शुरू कर दी थी।











Click it and Unblock the Notifications