जगन के चलते कांग्रेस ने कराया रेड्डी ब्रदर्स को गिरफ्तार : भाजपा
ये सारी बातें बलबीर पुंज ने कही कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कोर्ट में दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। यूपीए राजनीतिक खेल खेल रही है वो तानशाह बनकर सोच बैठी है कि वो जो चाहेगी वो कर लेगी तो हम बता दें की जनता बेवकूफ नहीं है। वो जगनमोहन रेड्डी से बदला लेना चाहती है इसलिए वो रेड्डी बंधुओ क फंसा रही है।
गौरतलब है कि कर्नाटक के बेल्लारी में आज सुबह साढ़े छह बजे सीबीआई ने अवैध खनन के मामले में रेड्डी बंधुओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही कई अहम दस्तावेज भी बरामद किये गये हैं।
सीबीआई पूरी रात बेल्लारी बंधुओं के ठिकानों पर छापेमारी करती रही। इनके पास से अवैध खनन संबधित कई अहम दस्तावेज बरामद किये गये है। जिनके आधार पर जर्नादन रेड्डी और उनके चचेरे भाई श्रीनिवासन रेड्डी को बेल्लारी से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं रेड्डी बंधुओं के चारों हेलीकॉप्टर भी जब्त करके सीज कर दिया गया हैं।
यहीं नहीं रेड्डी बंधुओं के रिश्तेदारों और उनके पार्टनर आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस आर रेड्डी के बेटे जगनमोहन रेड्डी के ठिकानों पर पिछले काफी दिनों से सीबीआई छापे मार रही है जिससे आशंका जताई जा रही है कि जगनमोहन रेड्डी भी गिरफ्तार किये जा सकते हैं। आपको बता दें कि रेड्डी बंधुओ और जगनमोहन कई बिजनेस में पार्टनर हैं।













Click it and Unblock the Notifications