पागल दिग्विजय सिंह को तत्काल प्रभाव से पागलखाने भेजो : अन्ना हजारे

रालेगण सिद्दि। देश के मशहूर समाजसेवी अन्ना हजारे ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर धावा बोल दिया है। घड़ी-घड़ी फालतू बात बोलने वाले दिग्विजय सिंह के बारे में अन्ना हजारे ने कहा कि दिग्विजय सिंह का मनसिक स्तर बिगड़ चुका है उन्हें इलाज के लिए पागलखाने भेज देना चाहिए क्योंकि उनकी बेफजूल की बयानबाजी ये साबित करने के लिए काफी है कि उनके सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो गई है।

अन्ना को आरएसएस का साथी बताने वाले दिग्विजय सिंह के बारे में ये बातें अन्ना ने अपने गांल रालेगण सिद्धि में कही है। गौरतलब है कि दिग्गी ने कहा है कि अन्ना एक आदर्श समाजसेवी है लेकिन केजरीवाल एक फर्जी और गलत व्यक्ति हैं, उन्होंने गलत ढंग से पैसा कमाया है। वो अपने एनजीओ की मदद से काफी फर्जीवाड़ा करते हैं। केजरीवाल ने एनजीओ से लाखों रूपए बनाए हैं। अन्ना टीम अपने मतलब के लिए अन्ना हजारे का प्रयोग कर रही है। केजरीवाल को केवल इसलिए नहीं छोड़ा जा सकता है कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदलन में हिस्सा ले रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ही नहीं बल्कि कांग्रेस के कई मंत्री अन्ना को छोड़कर अन्ना टीम पर वार कर रहे हैं। किरण बेदी, प्रशांत भूषण, कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल सब को सरकार की ओर से नोटिस भेजा गया है। किसी पर विशेषाधिकार के हनन का आरोप लगाया गया है तो किसी के ऊपर सरकार का पैसा ना देने का आरोप लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+