अन्ना को सही बताते हुए दिग्गी ने केजरीवाल के खिलाफ उगला जहर

दिग्गी ने कहा कि अन्ना एक आदर्श समाजसेवी है लेकिन केजरीवाल एक फर्जी और गलत व्यक्ति हैं, उन्होंने गलत ढंग से पैसा कमाया है। वो अपने एनजीओ की मदद से काफी फर्जीवाड़ा करते हैं। केजरीवाल ने एनजीओ से लाखों रूपए बनाए हैं। अन्ना टीम अपने मतलब के लिए अन्ना हजारे का प्रयोग कर रही है। केजरीवाल को केवल इसलिए नहीं छोड़ा जा सकता है कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदलन में हिस्सा ले रहे हैं।
उनके साथ भी वो ही होगा जो हर गलत व्यक्ति के साथ होता है। जिसका खंडन करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर ऐसा है तो सरकार मेरे खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती हैं? गौरतलब है कि केजरीवाल एक परिवर्तन नाम का एनजीओ चलाते हैं।
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल को आयकर विभाग ने नोटिस भेजकर बकाया 9 लाख रुपए चुकाने को कहा है। विभाग के मुताबिक वे दो साल तक स्टडी लीव पर रहकर सैलरी लेते रहे। जिसे उन्हें ब्याज सहित चुकाना पड़ेगा।
जिस पर सफाई देते हुए केजरीवाल ने एक प्रेसवार्ता करके कहा कि ये आयकर विभाग ने नहीं बल्कि सरकार का भेजा हुआ नोटिस है। उन्होंने स्टडी लीव ली थी। जिसके के लिए उन्होंने एक बांड साइन किया था। उसके बाद आपको पूरी सैलरी मिलती है लेकिन उन्होने एक पैसा नहीं लिया क्योंकि वो एलओपी पर थे। उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा है। जबकि वहीं कवि कुमार विश्वास को भी टैक्स ना चुकाने के लिए नोटिस भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications