राहुल गांधी का जो भाषण लिखता है वहीं उनका असली दुश्मन है: किरण बेदी

आपको बता दें कि टीम अन्ना की मजबूत आधार कही जाने वाली किरण बेदी ने आईबीएन 7 न्यूज चैनल पर प्रसारित एक खास कार्यक्रम में ऐसा कहा। चैनल पर प्रसारित खास कार्यक्रम तीखी बात में किरण बेदी के सामने थे प्रभु चालवा जो उनसे सवाल कर रहे थे। चावला के बेबाक सवालों का सामने करते हुए किरण बेदी ने कहा कि राहुल गांधी को तो सबसे पहले यह पता कर लेना चाहिए कि वह भाषण लिखा किसने था।
किरण बेदी ने कहा कि जिसने भी यह भाषण लिखा था वह नहीं चाहता है कि कांग्रेस युवराज राहुल गांधी राजनीति में आगे जाएं। किरण बेदी ने कहा कि अन्ना मामले में राहुल गांधी चाहते तो राजनीति में एक नया स्तंभ कायम कर सकते थे। किरण बेदी ने कहा कि राहुल गांधी चाहते तो अन्ना का अनशन तुड़वाकर एक नेक काम कर सकते थे जिसका उन्हें बहुत मिल सकता था।
किरण बेदी ने कहा कि यह तो अलग बात थी मगर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने संसद में अन्ना मामले में जिस तरह बोला उससे साफ जाहिर हो रहा था जिसने भी उनके भाषण को लिखा है वह ही उनका सबसे बड़ा दुश्मन है और वह नहीं चाहता कि राहुल राजनीति में आगे जाएं। चावला ने जब किरण बेदी से पूछा कि आंदोलन में बाबा रामदेव को भागीदारी का अधिक मोहलत क्यों नहीं दी गई तो किरण बेदी ने बताया कि अन्ना आंदोलन के स्टेज का हर एक फैसला स्वयं अन्ना हजारे लेते थे और उन्होंने ही ऐसा तय किया था। किरण बेदी ने बताया कि अन्ना हजारे की तरफ से लिया गया हर एक फैसला सही होता गया।












Click it and Unblock the Notifications