केवल केजरीवाल को ही नहीं, विश्वास को भी आयकर का नोटिस
नई दिल्ली। सरकार केवल अन्ना के करीबी अरविंद केजरीवाल पर ही शिकंजा नहीं कस रही है बल्कि अन्ना टीम को एक और महत्वपूर्ण सदस्य कवि कुमार विश्वास के लिए भी मुश्किलें खड़ी करने में लगी है।
आयकर विभाग ने केवल अरविंद केजरीवाल को ही नोटिस नहीं भेजा है बल्कि उसने कुमार विश्वास को भी नोटिस भेजा है। जहां अन्ना आंदोलन के शुरू होने से पहले केजरीवाल को नोटिस थामाया गया था वहीं कुमार विश्वास को अन्ना के अनशन के खत्म होने के एक दिन बाद नोटिस भेजा गया है।
कुमार विश्वास के ऊपर टैक्स नहीं चुकाने का आरोप लगा है। उन्हें नोटिस का जवाब 15 सिंतबर तक देने को कहा है। जबकि कुमार विश्वास ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा उनको और केजरीवाल को नोटिस भेजना किसी साजिश की कहानी कहता है। आपको बता दें कि आयकर विभाग ने केजरीवाल से बकाया 9 लाख रूपए मांगे हैं। केजरीवाल को सेवा शर्तो के उल्लंघन का दोषी बताया गया है।













Click it and Unblock the Notifications