धरा गया राकेश रोशन से 50 लाख ऐंठने वाला सीबीआई ऑफिसर

पकड़े गये अभियुक्तों का नाम है राजेश रंजन और अश्विनी कुमार। आपको बता दें कि कुछ समय पहले राकेश रोशन मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में एक फर्जी सीबीआई ऑफिसर के बारे में एफआईआर करवाई थी। राकेश रोशन न कहा था कि एक फर्जी सीबीआई ऑफिसर ने उनसे कहा है कि उनकी फिल्म काइट्स के ओवरसीज राइट्स को लेकर कुछ समस्या है जिसके लिए वो केस की जांच को लेकर बार-बार पैसे की मांग कर रहा है। रोशन ने उसे 50 लाख रुपये दिए भी थे । राकेश रोशन के मुताबिक 'काइट्स' फिल्म के ओवरसीज राइट्स को लेकर एक बार सिविल केस हुआ था जो बाद में सुलझा लिया गया। लेकिन वह उसी केस का हवाला देकर पैसे मांग रहा है।
जबकि सच्चाई में राकेश रोशन के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश करके फर्जी ऑफिसर राजेश रंजन और अश्विनी को गिरफ्तार कर लिया। केवल राकेश रोशन ही नहीं बल्कि इन लोगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बनकर मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली में कई रईस लोगों को अपना शिकार बनाया है। यही नहीं इन लोगों ने अब तक करीब 20 करोड़ की ठगी की है।












Click it and Unblock the Notifications