2 सितंबर से शुरू होगा जाट आरक्षण जागरूकता अभियान

मूलचंद दहिया ने कहा कि जाटों को आरक्षण दिलवाने के लिए समिति पिछले तीन वर्षों से संघर्ष कर रही है, लेकिन सरकार द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिति सरकार की अनदेखी को सहन नहीं करेगी। दहिया ने कहा कि जमीनों की जोत कम होने की वजह से जाट समुदाय का मुख्य व्यवसाय खेती अब घाटे का सौदा बन चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आश्र्वासन मात्र दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन में तेजी लाने और समुदाय के लोगों को जागरूक करने के लिए 2 सितंबर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के शुरूआत में गांव कथुरा, लाठ, आहुलाना, बीधल व पिनाना में ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications