अग्निवेश को 19 सितंबर तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें - कोर्ट

Haryana court has ordered the arrest warrant against Swami Agnivesh
हिसार। लगता है कि स्वामी अग्निवेश के ग्रह नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे इसलिए वे आए दिन किसी मुसिबत में घिरते जा रहे हैं। मामला जरा पुराना है लेकिन अदालत की अवमानना करने पर हिसार के उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अश्वनी कुमार मेहता की कोर्ट ने डीएसपी अमरीक सिंह को निर्देश जारी किए हैं कि वे स्वामी अग्निवेश को 19 सितंबर तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें।स्वामी अग्निवेश धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में नामजद हैं।

कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान अग्निवेश को पेश करने के लिए कहा था। सोमवार को कोर्ट में मामले के जांच अधिकारी दलबीर ने कहा कि वह दो बार अग्निवेश के जंतर-मंतर (दिल्ली) स्थित कार्यालय पर गए लेकिन वे वहां नहीं मिले। इस पर कोर्ट ने डीएसपी को अग्निवेश को गिरफ्तार कर 19 सितंबर तक कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीन तायल ने 23 मई, 2011 को कोर्ट में याचिाक दर्ज करवाई थी कि स्वामी अग्निवेश के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज करने की अपील की थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कई बार अग्निवेश को नोटिस भी भेजा लेकिन वह न तो पुलिस तफ्तीश में शामिल हुए और न ही कोर्ट में पेश हुए।

अग्निवेश की तरफ से उनके वकील ने जरूर पुलिस को बयान दिया था कि वह अन्ना हजारे के साथ हैं इसलिए जांच में शामिल नहीं हो सकते। इस बयान को काफी नहीं माना गया। इसके बाद कोर्ट ने अग्निवेश के वारंट जारी किए लेकिन वह शुक्रवार को भी पेशी पर नहीं पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+