प्रधानमंत्री की कोई सुनता नहीं: सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी के बयान के बाद संसद में विपक्ष की तरफ से बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अन्ना हजारे को चिट्ठी लिखकर उन्हें यह आश्वासन दिया था कि शुक्रवार को लोकसभा में जनलोकपाल बिल पर चर्चा की जाएगी। सरकार ने अपने वायदे से मुकरते हुए शुक्रवार को इस पर चर्चा नहीं करवाई। उन्होंने कहा कि या तो प्रधानमंत्री झूठे वादे करते हैं या फिर सरकार में उनकी सुनी नहीं जाती।
अपने बयान के दौरान सुषमा स्वराज ने कांग्रेस पर तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि सरकार सीबीआई का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है। सुष्मा स्वराज ने राज्यों में फैले भ्रष्टाचार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यूपी में जाओ तो मायावती और मुलायम का भ्रष्टाचार जारी है। बिहार जाओ तो लालू प्रसाद यादव और तमिलनाडु में बहन ललिता पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि इस सबको कांग्रेस का साथ मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications