दिल्‍लीवालों को बिजली का झटका, 22% महंगा होगा बिजली टैरिफ

Electric Shock for Delhi citizen, tariff raised by 22 percent
दिल्‍ली। दिल्‍ली वाले जल्‍द ही महंगाई का एक और बड़ा झटका खाने के लिए तैयार रहें। इस बार उन्‍हें यह झटका देगी बिजली। जी हां दिल्‍ली में बिजली के टैरिफ में 22 फीसदी की बढ़ोत्‍तरी की जा रही है। यह बढ़ोत्‍तीर 1 सितंबर से लागू हो जाएगी। दिल्‍ली बिजली विभाग ने शुक्रवार को बढ़ी हुई बिजली के दामों की घोषण करते हुए कहा बिजली की कीमतों में 22फीसदी की बढ़ोत्‍तीर की है।

बिजली विभाग ने इस बढ़ोत्‍तरी के पीछे यह दलील दी है कि बिजली विभाग घाटे में चल रहा है जिसकी भरपाई करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इसके साथ ही बिजली विभाग ने यह भी घोषणा भी की कि नए साल में विचार करके नए टैरिफ दाम तय किए जाएंगे। इसका मतलब है कि अगले कुछ महीनों में ही दिल्‍ली वालों को फिर से बिजली का तगड़ा झटका लग सकता है।

पहले से महंगाई झेल रहे दिल्‍ली वालों के लिए यह बहुत बुरी खबर है। महंगाई ने पहले से आम लोगों के घरों का बजट बिगाड़ रखा है। अब बिजली महंगी होने के बाद वे बजट को कैसे काबू में रखेंगे यह भी सोचने वाली बात है। कुल मिलाकर कहा जाए तो दिल्‍ली वालों को बिजली का जोर का झटका जोर से लगा है। अब हर कोई बिजली का मीटर देख-देखकर आने वाले बिल के बारे में ही सोचता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+