यूपी में सम्प्रदायिक हिंसा में युवक की मौत

पुलिस का कहना है कि एक इबादतगाह के पास शुरु हुए मामूली विवाद ने इतना उग्र रुप धारण कर लिया किया जिसे शांत कराने में पुलिस को काफी मषक्कत करनी पड़ी। प्रशासनिक अधिकारियों और शहर के बुद्धजीवियों के समझाने बुझाने के बावजूद भी उत्तेजित दो संप्रदाय के लोगों ने जमकर पथराव किया। दंगे के दौरान दोनों ओर से कई राउण्ड गोलियां भी चली पुलिस ने गोलियां की बात छिपाने की काफी कोषिष की लेकिन घायलों की हालत देखकर यह पता चल गया कि इलाके में गोलियां भी चलीं।
शहर के मोहल्ला बशीरगंज में एक व्यक्ति को दंगाइयों ने गोली मार दी। युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने गंभीर अवस्था के कारण उसे लखनऊ रिफर कर दिया। युवक को लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद इलाके में एक बार फिर तनाव फेल गया। दोनों संप्रदायों के लोग सडकों पर निकलकर नारेबाजी व रुक रुक कर पथराव किया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस के होष उड़ गये फोर्स कम होने के कारण पुलिस भी घटना स्थल पर जाने से कतरा रही थी आखिरकार पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा बलों की मांग की जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा तब जाकर मामला शांत कराया गया।
जिला अधिकारी गोविन्द राजू एन एस ने नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया है कि सभी मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था बृजलाल को बहराइच रवाना किया गया। श्री बृजलाल ने घटना स्थल का दौरा करने के बाद बताया कि बहराइच में स्थिति अब सामान्य है। उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में दो मामले दर्ज किये गये हैं तथा अबतक नौ लोगों को गिर तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications