अन्ना आंदोलन से डर के दिल्ली के 4 मैट्रो स्टेशन बंद

ऐसा माना जा रहा है कि अन्ना के कहने पर लाखों की संख्या में लोग पीएम आवास पहुंच सकते हैं इसलिए दिल्ली प्रशासन ने ये कदम उठाया है। अरविंद केजरीवाल ने प्रभावी जन लोकपाल की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थकों से शाम पांच बजे प्रधानमंत्री के 7 रेस कोर्स स्थित आवास के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित होने की अपील की है।
इस अपील के बाद से दोपहर तीन बजे से लोगों का प्रधानमंत्री आवास की ओर आना शुरू हो गया है।
और अभी-अभी खबर आ रही है कि पीएम ने मंत्रियों की बैठक बुलवाई है। इससे पहले पीएम के संदेशे को लेकर विलासराव देशमुख अन्ना से मिले हैं। अन्ना से मिलने के बाद देशमुख प्रणब मुखर्जी से मिलने पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications